Railway Group-D Bharti 2024-रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर निकलकर आया है। नया साल का रेलवे उम्मीदवारों के लिए नया तोहफा है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने Railway Group-D की नई रिक्त पदों को भरने के लिए संकेत दे दिया है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है, कि रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत लगभग 1,30,000 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू किया जाएगा। नोटिफिकेशन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस नोटिफिकेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा में छूट इस लेख के माध्यम से साझा की गई हैं।
Railway Group-D Bharti 2024
रेलवे विभाग के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के सरकारी भर्ती डिपार्टमेंट रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने रेलवे ग्रुप डी के 1,30,000 से अधिक रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी करने का संकेत किया है। यह विज्ञापन इस वर्ष का पहला विज्ञापन होगा। इस ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी योग्य महिला व पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए रेलवे द्वारा आयु सीमा, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारियां साझा की गई हैं। रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को रेलवे के इस नोटिफिकेशन को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। इस बार के नोटिफिकेशन में कई सारे बदलाव भी किए गए हैं।
Railway Group-D Bharti 2024 Details
बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड |
विभाग | रेलवे विभाग |
परीक्षा का नाम | Railway Group-D Bharti 2024 |
पद नाम | रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 130000 |
नौकरी | सरकारी नौकरी |
आवेदन | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/railwayboard/ |
अंतिम तिथि | — |
नोटिफिकेशन | 22 जनवरी तक जारी होगा |
आवेदन फीस | GEN/OBC- Rs. 500 SC/ST- Rs. 250 |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट |
परीक्षा तिथि | — |
Railway Group-D Vacancy Details
Upcoming Railway Vacancy 2024 | ||
रेलवे जोन | पदों की संख्या | |
Central | 25281 | |
East Coast | 8114 | |
East Central | 12812 | |
Eastern | 29869 | |
Metro | 993 | |
North Central | 15962 | |
North Eastern | 12830 | |
Northeast Frontier | 12365 | |
Northern | 32468 | |
North Western | 9813 | |
South Central | 10338 | |
South East Central | 7796 | |
South Eastern | 13432 | |
Southern | 15240 | |
South Western | 4843 | |
West Central | 11142 | |
Western | 25597 |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार Railway Group-D Bharti 2024 चयन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट रेलवे सरकारी भर्ती 2024 नियमअनुसार छूट दी जाएगी। आयु संबंधित छूट में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन पीडीएफ पढ़ें।
रेलवे ग्रुप डी के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10/ कक्षा 12/आईटीआई/डिप्लोमा पास होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ पढ़ें।
आवेदन फीस
Railway Group-D Bharti 2024 के लिए रिक्रूटमेंट सेल द्वारा निर्धारित फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹500 है। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST) के अभ्यर्थियों के लिए ₹250 है। आवेदन फीस ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। जिन छात्रों के पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है। वह छात्र ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थी को स्टेट बैंक आफ इंडिया से चालान बनवाना होगा। चालान का प्रतिरूप रेलवे की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया
Railway Group-D Bharti 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में पहला चरण ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। प्रथम चरण पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जाएगा। द्वितीय चरण में शारीरिक दौड़ (PET) कराया जाएगा। इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार से तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी के अंतिम चयन के लिए शामिल कर लिया जाएगा।
Railway Group-D Bharti 2024 नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें- Click Here
Ask any Question- Click Here