Vishnu Deo Sai CM of Chhattisgarh, Biography, wiki, wife, net worth, BJP MLA

Vishnu Deo Sai- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का नया मुख्यमंत्री आदिवासी नेता विष्णु देव साय को बनाया है। भाजपा ने यह चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा था। चुनाव के बाद कई सारे नेता मुख्यमंत्री बनने के रस में थे, लेकिन अंत में भारतीय जनता पार्टी में आदिवासी समाज आने वाले विष्णु देव साय के नाम पर मोहर लगा दी है। आईए जानते हैं CM Vishnu Deo Sai के बारे में

Vishnu Deo Sai

विष्णु देव साय– छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कासाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलतः आदिवासी किसान हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है, शायद इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार समुदाय के प्रतिनिधित्व के तौर पर Vishnu Deo Sai CM को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। विष्णु देव साय ने अपनी अपना राजनीतिक जीवन 1989 में अपने गांव बगिया से पच पद से राजनीति शुरू किया था। शुरुआत में विष्णु देव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किए गए थे।

इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वह मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे क्योंकि उसे समय छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत ही था। वर्ष 2006 में Vishnu Deo Sai पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 2009 में 15वीं लोकसभा में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए वह फिर से रायगढ़ से सांसद बने थे।

इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय भी दिया था। वह 2014 से 2019 तक इस मंत्री पद पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने दिसंबर 2022 में उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाया। इसके बाद Vishnu Deo Sai जुलाई 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर चुना गया।

Vishnu Deo Sai biography

पूरा नामVishnu Deo Sai
जन्मतिथि21 फरवरी 1964
उम्र59 (2023 में)
जन्म स्थानबगिया, जसपुर, छत्तीसगढ़
राष्ट्रीयताभारतीय
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
व्यवसायकृषि, राजनीति
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
वर्तमान में पदमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

विष्णु देव साइन राजनीतिक सफर

विष्णु देव साय का 1989 से गांव के पच से छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

  • 1989 में अपने गांव बगिया से पच पद से राजनीति शुरू किया था।
  • 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किए गए थे।
  • 1990 से 1998 तक वह मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे
  • वर्ष 2006 में Vishnu Deo Sai पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
  • 2009 में 15वीं लोकसभा में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
  • 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए वह फिर से रायगढ़ से सांसद बने थे।
  • 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय भी दिया था।
  • दिसंबर 2022 में उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाया।
  • जुलाई 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर चुना गया।
  • दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने

Leave a comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.