UPSSSC PET RESULT: यूपी पेट रिजल्ट 2023 को लेकर बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

UPSSSC PET RESULT- यूपी पेट परीक्षा 2023 को देने वाले सभी अभ्यर्थी पेट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में आयोग के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में PET रिजल्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है, कि कब और कैसे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको UPSSSC PET RESULT से संबंधित आयोग से दी गई सभी जानकारियां साझा करने वाले हैं।

UPSSSC PET RESULT

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से यूपी पेट रिजल्ट 2023 की जल्द घोषणा होने जा रही है। आयोग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पेट रिजल्ट पर आयोग लगातार कार्य कर रहा है। पेट रिजल्ट को लेकर आयोग के सदस्य और अध्यक्ष की तरफ से जानकारी दी गई है, पेट रिजल्ट 2023 अगले माह की 15 तारीख से पहले ही जारी कर दिया जाएगा। यूपी पेट 2023 का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा यह भी बताया गया है, कि पेट रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रुप “सी” के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लिए कई सारी नई भर्तियों का भी विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Railway Group-D Bharti 2024: ग्रुप डी में बंपर 1,30,000 भर्ती जारी! जाने आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

UPSSSC PET RESULT लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप “सी” सरकारी भर्तियों के लिए के हर वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाता है। इस PET परीक्षा के स्कोर कार्ड के अनुसार ही आने वाली सरकारी भर्तियों में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी सरकारी भर्ती में आवेदन के लिए PET SCORE CARD होना अति आवश्यक है। जिन भी छात्र-छात्राओं के पास PET SCORE CARD 2023 होगा वहीं अभ्यर्थी 2024 में आने वाली सभी भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पेट रिजल्ट 2023 कब और कहां जारी किया जाएगा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार PET RESULT 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पेट परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, और अन्य जानकारियां submit पेट स्कोर कार्ड 2023 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसी स्कोर कार्ड के आधार पर आने वाली सभी आगामी सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन आयोग के द्वारा मांगे जाएंगे। आयोग ने यह भी बताया है, कि आने वाली सभी भर्तियों का cut-off अलग-अलग भर्तियों के अनुसार होगा। लेकिन इन सभी आगामी सरकारी भर्तियों में वही विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं, जिनके पास PET SCORE CARD 2023 होगा।

UPSSSC PET RESULT यहां से देखें- Click Here

Ask any Question — Click Here

Leave a comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.