UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीटी रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

UPSSSC PET Result 2023-यूपीएसएसएससी परीक्षा 2023 देने वाले सभी अभ्यर्थी अब रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPSSSC PET Result 2023 को लेकर आयोग ने एक सूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है, की पीटी रिजल्ट 2023 कब जारी किया जाएगा। इस सूचना से संबंधित सभी जानकारियां इस लेख के माध्यम से साझा की गई हैं।

UPSSSC PET Result 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा 27 और 28 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 चार पारियों में आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा के परिणाम को लेकर सभी अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके संबंध में आयोग ने मीडिया से बात करते हुए बताया है, कि पेट रिजल्ट में देरी का कारण आंसर की को दोबारा चेक करने की वजह से हो रहा है। बहुत अभ्यर्थियों के आंसर की को लेकर कुछ भ्रांतियां थी जिनका दूर करने के लिए PET 2023 को दोबारा से चेक किया गया है। इसका यही इसी कारण से पीटी रिजल्ट 2023 में देरी हुई है।

Rojgar Mela: अब कोई नहीं रहेगा बेरोजगार, रोजगार मेला में 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

UPSSSC PET Result 2023 अब फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। PET स्कोरकार्ड जारी होने के साथ यूपीएसएसएससी में लंबित कई उत्तर प्रदेश की सरकारी भर्तियों को का भी विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस विज्ञापन में उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा, गन्ना विभाग से संबंधित रिक्त पद, इसके अलावा सभी विभागों में कई रिक्त पदों की भर्तियां लंबित हैं। जिनको अब यूपी पेट स्कोर कार्ड 2023 जारी करने के बाद ही नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।

UP PET Result 2023

उत्तर प्रदेश पीटी परीक्षा एक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है। जो कि उत्तर प्रदेश राज्य की “ग्रुप सी” की भर्तियों के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एक स्कोर कार्ड दिया जाता है। इस स्कोरकार्ड के आधार पर ही आयोग के द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापन में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2024 में आने वाली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सरकारी भर्तियों केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास पेट स्कोरकार्ड 2023 होगा। हर परीक्षा के लिए पेट स्कोर कार्ड अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा। UP PET 2023 देने वाले सभी अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।

UPSSSC PET Result 2023 यहां से देखें – upsssc.gov.in

ask any question – Click Here

यह भी देखें RRC GROUP-D VACANCY 2024: रेलवे ग्रुप-डी में बंपर 1,30,000 पदों पर भर्ती का ऐलान, जाने आवेदन प्रक्रिया

Leave a comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.