UPSSSC Lekhpal Joining Letter– यूपी लेखपाल परीक्षा का अंतिम और फाइनल परिणाम दिसंबर 2023 को जारी कर दिया गया है। अब आयोग ने एक नई सूचना जारी की है, जिसमें लेखपाल जॉइनिंग लेटर के संबंध बताया है। UP Lekhpal Joining Letter कब और कैसे भेजा जाएगा। जिससे संबंधित सभी जानकारियां इस लेख के माध्यम से साझा की गई हैं।
UPSSSC Lekhpal Joining Letter
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) के द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 30 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया गया था। अब आयोग ने नई नोटिफिकेशन जारी की है, जिसके माध्यम से UPSSSC Lekhpal Joining Letter के बारे में बताया है। आयोग के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार समस्त चयनित उम्मीदवारों को लेखपाल भर्ती का जॉइनिंग लेटर 18 फरवरी 2024 से से जारी किया जाएगा। जॉइनिंग लेटर समस्त चयनित अभ्यर्थियों को उनके घर के एड्रेस पर डाक माध्यम से भेजा जाएगा। यह पता चयनित कैंडिडेट के द्वारा यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की आवेदन के समय दिए गए पते पर भेजा जाएगा।’
यूपी लेखपाल का जोइनिंग लेटर कब आएगा
UPSSSC Lekhpal Joining Letter- यूपी लेखपाल का जॉइनिंग लेटर 18 फरवरी 2024 से जारी किया जाएगा। जॉइनिंग लेटर केवल चयनित अभ्यर्थियों को उनके पते पर भेजा जाएगा। UP Lekhpal Joining Letter भारतीय डाक के माध्यम से उम्मीदवारों के एड्रेस पर भेजा जाएगा। जॉइनिंग लेटर में सभी अभ्यर्थियों को ऑफिस ज्वाइन करने की तारीख भी बताई जाएगी। कि किस उम्मीदवार का चयन किस जिला में हुआ है और कहां पर ट्रेनिंग करवाई जाएगी। यह सभी जानकारियां जॉइनिंग लेटर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को दी जाएगी। आयोग द्वारा दी गई सूचना का नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है।
UP Lekhpal Final Cut off
आयोग के विज्ञापन संख्या-01 परीक्षा/2022, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के अंतर्गत राजस्व लेखपाल पदों हेतु लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता अभिलेख परीक्षण के उपरांत अंतिम चयन के लिए लंबवत एवं क्षैतिज आरक्षण अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक निम्नवत है।
लंबवत आरक्षण
श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक Cut-off |
अनारक्षित | 83.25 |
अनुसूचित जाति | 75.00 |
अनुसूचित जनजाति | 67.50 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 81.25 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 81.25 |
क्षैतिज आरक्षण
श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक Cut-off |
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित | 69.00 |
श्रवण शक्ति हरा (विकलांग) | 63.50 |
रोग मुक्त कुष्ठ (विकलांग) | 47.25 |
बहुदिव्यांगता | 35.75 |
महिला | 77.25 |
भूतपूर्व सैनिक | 67.00 |
UP Lekhpal Joining Letter नोटिफिकेशन यहां से पढ़ें- Click Here
Join UP Lekhpal Joining Letter Whatsapp Group – Click Here