UP Police SI Vacancy-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा 921 पदों पर यूपी पुलिस SI & ASI के रिक्त पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस के इन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2024 से शुरू होगा। विज्ञापन भर्ती में दी गई सभी महत्वपूर्ण तिथियां इस लेख के माध्यम से साझा की गई हैं।
UP Police SI Vacancy
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के बाद यूपी पुलिस SI & ASI भर्ती 2023 के विज्ञापन को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा गुरुवार शाम पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक (उप निरीक्षक), लिपिक एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेख) के पदों पर सीधी भर्ती (UP Police SI Bharti 2023) के कुल 921 पदों पर भारती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 7 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 है। फीस जमा करने और फॉर्म करेक्शन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है।
सरकारी भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
भर्ती का नाम | UP Police SI Vacancy |
पदों की संख्या | 921 |
नौकरी | सरकारी नौकरी |
आवेदन शुरू | 7 जनवरी 2024 |
आवेदन अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस सी आयु सीमा
यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से होगी। उत्तर प्रदेश के SC, ST, OBC वर्ग को आयु सीमा में पांच पांच वर्ष की छूट भी दी गई है। छूट संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ पढ़ें।
आवेदन फीस
यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ₹400 और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी ₹400 रखी गई है।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक आयोग की उम्मीदवार uppbpb.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए फोटो और हस्ताक्षर के नियमों को ध्यान में जरूर रखें। नहीं तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जा सकता है।