ICC World Cup Schedule 2023 : देखिये विश्व कप मैचों का पूरा शेड्यूल, कब और कहाँ होंगे मैच , कौन सी टीमें किससे भिड़ेंगी?

ICC World Cup Schedule 2023 : क्रिकेट प्रशंसक आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का इंतजार कर रहे हैं। यह बड़ा आयोजन, जिसकी मेजबानी भारत करेगा, अक्टूबर और नवंबर में होगा। वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आखिरकार सामने आ गया है।

ICC World Cup Schedule 2023

वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आ गया है और 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक महाकुंभ का आयोजन होगा, वनडे क्रिकेट के इस सबसे भव्य महाकुंभ का बिगुल 5 अक्टूबर को बजेगा और इसका उत्साह पूरे क्रिकेट जगत पर डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक छाया रहेगा. दस टीमों के बीच होने वाले इस मेगा इवेंट के चैंपियन टीम का फैसला 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा।

फाइनल अहमदाबाद में होगा, जबकि सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होंगे।

इस महासंग्राम की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच मैच से होगी. यह टूर्नामेंट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा. यह प्रतियोगिता 19 नवंबर तक जारी रहेगी । इस मेगा प्रतियोगिता में 46 दिनों के दौरान 48 मैच होंगे।

बीसीसीआई ने आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप 2023 के लिए कुल दस स्थानों की घोषणा की है। अहमदाबाद, हैदराबाद, धर्मशाला, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे और कोलकाता मैचों की मेजबानी करेंगे। जबकि हैदराबाद में सिर्फ तीन मैच आयोजित किए जाएंगे, बाकी नौ साइटों को 5-5 मैच सौंपे गए हैं। ग्रैंड फिनाले जहां अहमदाबाद में होगा, वहीं सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होंगे।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को करेगा , 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी ।

टीम इंडिया 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद रोहित शर्मा और उनके साथी सभी मैदानों पर अपना 1-1 मैच खेलेंगे। भारतीय टीम का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा, जबकि तीसरा मैच 14 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023) के खिलाफ अहमदाबाद में होगा।

भारत पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी अपने दम पर कर रहा है

इस साल का ICC वनडे विश्व कप 13वां संस्करण होगा और भारत पहली बार इस आयोजन की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत कई बार वनडे वर्ल्ड कप की सह मेजबानी कर चुका है. भारतीय उपमहाद्वीप पहले ही 1987, 1996 और 2011 में विश्व कप मैचों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए विश्व कप मैच भारत में हुए हैं। इस साल यह पहली बार है कि पूरा विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा।

ICC World Cup Schedule 2023 list

  • 5 अक्टूबर इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड अहमदाबाद
    6 अक्टूबर पाकिस्तान vs नीदरलैण्ड हैदराबाद
    7 अक्टूबर बांग्लादेश vs अफगानिस्तान धर्मशाला
    7 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका दिल्ली
    8 अक्टूबर इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
    9 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs नीदरलैण्ड हैदराबाद
    10 अक्टूबर श्रीलंका vs पाकिस्तान हैदराबाद
    11 अक्टूबर इंडिया vs अफगानिस्तान दिल्ली
    12 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका लखनऊ
    13 अक्टूबर बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड चेन्नई
    14 अक्टूबर भारत vs पाकिस्तान अहमदाबाद
    15 अक्टूबर इंग्लैंड vs अफगानिस्तान दिल्ली
    16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका लखनऊ
    17 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs नीदरलैण्ड धर्मशाला
    18 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान चेन्नई
    19 अक्टूबर इंडिया vs बांग्लादेश पुणे
    20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान बेंगलुरु
    21 अक्टूबर इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका मुंबई
    21 अक्टूबर नीदरलैण्ड1 vs श्रीलंका लखनऊ
    22 अक्टूबर इंडिया vs न्यूजीलैंड धर्मशाला
    23 अक्टूबर पाकिस्तान vs अफगानिस्तान चेन्नई
    24 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश मुंबई
    25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैण्ड दिल्ली
    26 अक्टूबर इंग्लैंड vs श्रीलंका बेंगलुरु
    27 अक्टूबर पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका चेन्नई
    28 अक्टूबर नीदरलैण्ड vs बांग्लादेश कोलकाता
    28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड धर्मशाला
    29 अक्टूबर इंडिया vs इंग्लैंड लखनऊ
  • 30 अक्टूबर अफगानिस्तान vs श्रीलंका पुणे
    31 अक्टूबर पाकिस्तान vs बांग्लादेश कोलकाता
    1 नवंबर न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका पुणे
  • 2 नवंबर इंडिया vs श्रीलंका मुंबई
  • 3 नवंबर नीदरलैण्ड vs अफगानिस्तान लखनऊ
  • 4 नवंबर इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद
  • 4 नवंबर न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान बेंगलुरु
  • 5 नवंबर इंडिया vs साउथ अफ्रीका कोलकाता
  • 6 नवंबर बांग्लादेश vs श्रीलंका दिल्ली
  • 7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान मुंबई
  • 8 नवंबर इंग्लैंड vs नीदरलैण्ड पुणे
  • 9 नवंबर न्यूजीलैंड vs श्रीलंका बेंगलुरु
  • 10 नवंबर साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान अहमदाबाद
  • 11 नवंबर इंग्लैंड vs पाकिस्तान कोलकाता
  • 11 नवंबर ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश पुणे
  • 12 नवंबर इंडिया vs नीदरलैंड्स बेंगलुरु
  • 15 नवंबर पहला सेमीफाइनल मुंंबई
  • 16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता
  • 19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद

Also read,

IND vs PAK: भारत से मिली हार से असंतुष्ट दिखे बाबर आजम, सारा ठीकरा इन पर फोड़ा

Watch LIVE Match Update — ICC World Cup Schedule 2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023 यहां से देखें — Click Here

Join Free WhatsApp Group For Latest Job Update — Join Now

Leave a comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.