Gold Rate Today-सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि साल का आखिरी महीना दिसंबर भी खत्म होने वाला है। ऐसे में उतार-चढ़ाव काफी मायने रखता है। इस समय शादियों का सीजन भी चल रहा है। जिसकी वजह से लोग सोने की खरीदारी बहुत ज्यादा कर रहे हैं। यह भी कारण उतार-चढ़ाव का है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको सोने के भावों की ताजा जानकारी देने वाले हैं।
Gold Rate Today
सराफा बाजार और बुलियन बाजार में सोने के भाव को दिसंबर महीने में नवंबर महीने की तुलना में काफी नीचे जाते हुए देखने को मिला है। जिसका प्रमुख कारण US FED Rates में बदलाव को बताया जा रहा है। पिछले महीने की तुलना में इस महीने डॉलर में भी काफी उतार चढ़ा हुआ है। जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह सोने के भाव में पिछले सप्ताह से 10 अंकों की इजाफा को देखने को मिला है।
Ram Mandir ka udghatan kab hoga: राम मंदिर उद्घाटन की तारीख और समय का ऐलान!
18k, 22k, 24k सोने के भाव
आज 22 कैरेट गोल्ड की प्रति ग्राम कीमत ₹5,790 है, 24 कैरेट गोल्ड की प्रति ग्राम कीमत ₹6,315 है जबकि 18 कैरेट गोल्ड की प्रति ग्राम कीमत ₹4,737 है
सोने का प्रकार (शुद्धता के हिसाब से) | Gold Rate Today (प्रति ग्राम) |
24k (99.99%) | ₹6,315/gram |
22k (91.6%) | ₹5,790/gram |
18k (75.0%) | ₹4,737/gram |
कैरेट (18k, 22k, 24k) क्या है
सोने की शुद्धता को मापने के लिए जो इकाई प्रयोग की जाती है, उसे कैरेट (Caratage) कहते हैं। इसी कैरेट के उच्चारण से अंग्रेजी के अक्षर ‘k’ से सोने की शुद्धता को इंगित किया जाता है उदाहरण के लिए 24 कैरेट सोना 99. 99% शुद्ध होता है, 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध होता है जबकि 18 कैरेट सोना 75% शुद्ध होता है।
यहां पर शुद्धता का संबंध सोने में अन्य धातु की मिलावट से है। Gold को मजबूत करने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाया जाता है। यदि किसी प्रकार के सोने में कम मिलावट है, इसका मतलब वह सोना सबसे शुद्धतम रूप है। उदाहरण के लिए 24k (कैरेट) सोने में अन्य धातु की मिलावट न के बराबर होती है।
सोने की शुद्धता (Gold purity)
- 24 कैरेट- 99.9%
- 23 कैरेट- 95.6%
- 22 कैरेट- 91.6%
- 21 कैरेट- 87.5%
- 18 कैरेट- 75.0%
- 17 कैरेट- 70.8%
- 14 कैरेट- 58.5%
अपने शहर के सोने की ताजा कीमतें यहां से देखें — Click Here