Sukanya Samriddhi Yojana: कहते हैं कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं इसीलिए भारत सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं भारत सरकार ने एक योजना चलाई है जिसका नाम है सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
इस योजना के जरिए बेटियों के नाम से अकाउंट खोले जाएंगे जिसमें सालाना कुछ निश्चित रकम जमा करनी पड़ेगी जो मैच्योरिटी समय जब बेटी बालिक हो जाएगी तो मोटे ब्याज के साथ आपको रकम वापस दे दी जाएगी। देश में बड़ी संख्या में सुकन्या के जरिए लोग निवेश करते हैं, सुकन्या निवेशकों के लिए सरकार ने पैन और आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है.
जिन लोगें ने अब तक पैन और आधार से सुकन्या खाता लिंक नहीं किया है वह जरूर करा लें, नहीं तो आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आज आपको हम इस लेख में सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं साथ ही हम यह भी बताएंगे कि आखिर किसका खाता सरकार फ्रीज कर रही है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Sukanya Samriddhi Yojana Details
विषय | जानकारी |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) |
किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
कब शुरू हुई | 22 जनवरी, 2015 |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
लाभार्थी | देश की बेटियों के लिए। |
उद्देश्य | बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और बचत की सुविधा प्रदान रकने का। |
Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है
साल 2015 में केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का शुभारंभ किया था। सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर भी जोर दिया था, और बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अहम फैसला लिया। इसमें केंद्र सरकार ने बेटियों के माता-पिता को पैसे की बचत करना सिखाया, इसके तहत 10 साल या इससे कम आयु की बच्चियों का खाता खुलवाया जा सकता है खाता खुलवाने के लिए सबसे कम राशि 250 रखी गई है और अधिकतम राशि 1 लाख 50 हजार तक है।
यह राशि इसलिए निर्धारित की है ताकि व्यक्ति अपनी आय के हिसाब से राशि को जमा कर सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत बेटियों के अकाउंट में 14 वर्ष तक पैसे जमा करने होंगे जोकि 21 वर्ष के हो जाने पर रकम वापस की जाएगी, साथ ही बेटी 18 वर्ष की हो जाएगी उसके बाद भी 50 % तक राशि निकाल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता कब फ्रिज होगा
वित्त मंत्रालय ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के लिए एक नोटिस जारी किया है जिसमें नो योर कस्टमर (kyc) आवश्यक कर दिया है। इसके अलावा निवेश के लिए अकाउंट खोलते वक्त पैन या फॉर्म 60 जमा करना जरूरी है। अगर अपने खाता खुलवाते समय आधार कार्ड जमा नहीं किया था तो आपको 2 महीने के अंदर ही जमा करना आवश्यक होगा नही तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आपने 31 मार्च 2023 के बाद खाता खुलवाया है तो आपको आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करवाना बहुत जरूरी होगा तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता कहा खुला सकते हैं
पूरे देश में किसी भी पोस्ट ऑफिस में या फिर किसी भी बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं। इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगेंगे जिनको ले जाना आवश्यक होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अब आप समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का आवेदन करने के लिए जाएं तो वह सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं क्योंकि अगर आपका एक भी कोई दस्तावेज पूरा नहीं होता है तो आपका कार्य पूरा नहीं होगा इसके लिए आप जान लें कि क्या क्या दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी।
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता की आईडी प्रूफ
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- योजना के क्या हैं फायदे।
- सुकन्या योजना में 1 वर्ष में न्यूनतम ₹250 जमा कर सकते हैं।
- योजना में 1 वर्ष में अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं,
- योजना का टेन्योर 21 वर्ष निर्धारित किया गया है
- व्याज हर वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा कर दिया जाता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2023
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate : सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर
इस योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में ब्याज की गणना कैलेंडर के लिए पांचवें दिन और महीने के अंत के बीच खाते में मौजूद सबसे न्यूनतम राशि पर की जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मूल राशि और ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि कैसी होगी आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत बताया गया है।
आप का खाता किसी डाक घर में है और आप उसे दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो आसानी से करा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मैच्योरिटी के बाद भी अगर आपने खाता बंद नहीं किया है तो आपको ब्याज मिलता रहेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना आधिकारिक वेबसाइट — Click Here
उत्तर प्रदेश से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ सकते हैं जहां पर हम ताजा जानकारी छात्रों के साथ जानकारी साझा करते हैं
Join Free WhatsApp Group For Latest Job Update — Join Now
Back to Home — Click Here
भारतीय डाक द्वारा नौ बचत योजनाएं हैं
भारतीय डाक द्वारा 9 बचत योजनाएं हैं जिसमें 7.6% तक का व्याज दिया जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना – 250 रू.
राष्ट्रीय बचत समय जमा खाता – 1000 रू.
किसान विकास पत्र – 1000 रू.
डाक घर मंथली इनकम स्कीम – 1000 रू.
राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता – 1000 रू.
डाक घर बचत खाता – 500 रू.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड – 500 रू.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम – 1000 रू.
राष्ट्रीय बचत पत्र – 1000 रू.